HomeBiharमैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से सीधे करें डाउनलोड

मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से सीधे करें डाउनलोड

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा-2023 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. इसे वेबसाइट http://secondary.biharboardonline.co m/ पर जाकर यूजर आइडी एवं पासवर्ड डाल कर डाउनलोड किया जाएगा. डाउनलोड के बाद विद्यालय की ओर से हस्ताक्षर और मुहर के साथ स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड दिया जाएगा, ताकि विद्यालय में आयोजित होने वाली इंटरनल एसेसमेंट परीक्षा व सैद्धांतिक परीक्षा में कोई परेशानी न हो.

इंटरनल एसेसमेंट परीक्षा छह से आठ मई तक आयोजित की जायेगी. वहीं, सैद्धांतिक परीक्षा 10 से 13 मई तक होगी. परीक्षा दो पालियों में होगी.समिति ने कहा है कि जिन स्टूडेंट्स के परीक्षा फॉर्म का शुल्क अब तक जमा नहीं किया गया है, वह पांच मई तक शुल्क जमा करा दें. शुल्क जमा नहीं रहने की स्थिति में अंक पत्रादि जारी नहीं किया जायेगा. इसकी जिम्मेदारी विद्यालय प्रधान की होगी.

समिति ने कहा कि अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी हो रही है, तो वे हेल्पलाइन नंबर 0612-2232074 पर फोन कर सकते हैं. यह परीक्षा 10 से 13 मई तक दोनों पालियों में होगी. वहीं, प्रैक्टिकल परीक्षा छह से आठ मई तक आयोजित होगी. ऐच्छिक विषय गृह विज्ञान, संगीत, नृत्य, ललित कला और दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के संगीत विषय की प्रैक्टिकल परीक्षा होगी. विद्यालय स्तर पर इसका मूल्यांकन होगा.

गौरतलब है कि परीक्षा का मार्क्स नौ मई तक जिला शिक्षा पदाधिकारी को उपलब्ध करा देना होगा. मार्क्स नौ मई तक जिला शिक्षा पदाधिकारी को उपलब्ध करा देना होगा. वहीं, छात्रों को आधा घंटा पहले केंद्र में प्रवेश करना होगा. मैट्रिक विशेष परीक्षा के पहले दिन 10 मई को मातृभाषा के तहत हिंदी, बंगला, उर्दू एवं मैथिली की परीक्षा होगी. दूसरी पाली में द्वितीय भारतीय भाषा संस्कृत, हिंदी, अरबी, फारसी व भोजपुरी की परीक्षा होगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home