HomeBiharऔरंगाबाद में भीषण आगलगी, तीन घर जलकर राख, एक बच्ची समेत चार...

औरंगाबाद में भीषण आगलगी, तीन घर जलकर राख, एक बच्ची समेत चार लोगों की मौत

लाइव सिटीज, औरंगाबाद: बड़ी खबर औरंगाबाद जिले से आ रही है, जहां तीन घरों में अचानक आग लग गई है. औरंगाबाद के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तमपुर गांव में भीषण आग लग गयी है. इस अगलगी में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी है. वहीं, तीन लोग झुलस गये हैं. आग में झुलसे लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.

वहीं, घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है. हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे.घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि दोपहर में खाना बन रहा था. खाना बनाने के दौरान ही चिंगारी उठी और पुआल में आग लग गयी. आग घर के दरवाजे पर लगी, जिसके कारण लोग बाहर नहीं निकल पाये. अंदर जल रहे लोगों की शोर सुनकर आसपास लोग पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि तीन लोग जिंदा जल गये. इस हादसे में तीन घर जलकर राख हो गये. वहीं मां और बेटी सहित एक अन्य महिला की मौत हो गयी है.

मुफस्सिल थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफल रही. जान बचाने के लिए भाग रहे तीन लोग घायल हो गये हैं. घायलों की पहचान रीना कुमारी, शिला कुमारी एवं राहुल कुमार के रूप में हुई है. जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home