HomeBiharCM नीतीश कुमार दिल्ली के लिए रवाना, कई दिग्गज नेताओं से करेंगे...

CM नीतीश कुमार दिल्ली के लिए रवाना, कई दिग्गज नेताओं से करेंगे मुलाकात

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए. खबरों की मानें तो अगले तीन दिनों तक वे विपक्ष के नेताओं से मिलेंगे. मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी से भी सीएम की मुलाकात हो सकती है. खबर यह भी है कि नीतीश कुमार लालू प्रसाद यादव से भी मिलेंगे और उनके स्वास्थ्य का हाल जानेंगे और रणनीति पर चर्चा होगी.

फिलहाल तेजस्वी यादव भी दिल्ली में ही हैं. विपक्षी एकजुटता की मुहिम को धार देने के लिए मुख्यमंत्री का यह दौरा अहम माना जा रहा है. पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि वे बजट सत्र के बाद एक बार फिर दिल्ली जाएंगे. बजट सत्र 5 अप्रैल को खत्म हुई, जिसके बाद एक दिन फोन से नीतीश कुमार की मल्लिकार्जुन खड़गे से बात हई थी और आज वे दिल्ली के लिए रवाना हो गये हैं.

सीएम नीतीश कुमार का यह दौरा लोकसभा चुनाव के  हिसाब से बहुत अहम माना जा रहा है. इस दौरे से उम्मीद लगाई जा रही है कि नीतीश विपक्षी एकता को मजबूत करेंगे. यहीं उनका उद्देश्य माना जा रहा है. बता दें कि सीएम ने कुछ दिनों पहले ही मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि वे बजट सत्र के बाद राजधानी दिल्ली जाएंगे

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home