HomeBiharसुपौल में रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, दो...

सुपौल में रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, दो लोग जख्मी

लाइव सिटीज, सुपौल: जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के एनएच 57 पर झाझा गांव के नजदीक मंगलवार की सुबह दो बाइक की टक्कर में पिता-पुत्र की मौत हो गई. वहीं, इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हो गए. इस घटना के बाद पीड़ित परिवार में मातम पसर गया.

किशनपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया गांव के वार्ड नंबर-5 निवासी इंदल राय अपने पुत्र संतोष राय और एक अन्य शख्स के साथ सिमराही बाजार मवेशी खरीदने जा रहे थे. इसी दौरान एनएच 57 झाझा गांव के पास बाइक मोड़ने के दौरान दूसरी बाइक से टक्कर हो गई. 

इस हादसे में 45 वर्षीय इंदल राय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. 24 वर्षीय पुत्र संतोष राय की मौत सदर अस्पताल में हो गई. वहीं, तारानंद राय का इलाज जिला मुख्यालय स्थित निजी नर्सिंग होम में चल रहा है.

घटना जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर मृतक इंदल राय के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया. वहीं, मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home