HomeBiharट्विटर पर अब नहीं दिखेगी Blue Bird! एलन मस्क ने Doge को...

ट्विटर पर अब नहीं दिखेगी Blue Bird! एलन मस्क ने Doge को बनाया Twitter का नया logo

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: ट्विटर के सीईओ एलन मस्क अपने हैरान करने वाले फैसलों के लिए जाने जाते हैं. इसी क्रम में मस्क ने आज यानी मंगलवार की सुबह ट्विटर के इतिहास में सबसे बड़ा बदलाव कर लोगों को चौंका दिया. इस बार एलन मस्क ने ट्विटर के आइकॉनिक ब्लू-बर्ड (Blue-bird) लोगो को हटा दिया है और इसकी जगह  Doge की तस्वीर लगाई है.

ट्वीटर के इस लोगो को देखकर यूजर्स हैरान हैं. हालांकि ये बदलाव ट्विटर के वेब पेज पर है और फिलहाल यूजर्स को ट्विटर मोबाइल ऐप पर ब्लू बर्ड ही दिख रही है.

ट्विटर के सीईओ ने 26 मार्च, 2022 के एक स्क्रीनशॉट को भी शेयर किया. इसमें उनके और गुमनाम खाते के बीच की बातचीत हुई है, जहां पक्षी लोगो को “डोजे” में बदलने के लिए कहा गया था. इस पोस्ट को ट्विटर पर शेयर करते हुए मस्क ने लिखा, “वादे के मुताबिक.”

ट्वीटर के लोगों में बदलाव करने के बाद एलन मस्क ने एक मजाकिया पोस्ट भी शेयर किया और अपने अकाउंट पर Doge मीम को शेयर करते हुए एक मजाकिया ट्वीट किया है. इसमें एक पुलिस अफसर जो ड्राइविंग लाइसेंस चेक कर रहा है, उसके हाथ में ट्विटर के ब्लू बर्ड वाली तस्वीर है और गाड़ी में बैठा Doge कह रहा है कि ‘ये पुरानी तस्वीर है.’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home