HomeBiharराजधानी पटना में दाल कारोबारी से 15 लाख रुपए की लूट, ग्राहक...

राजधानी पटना में दाल कारोबारी से 15 लाख रुपए की लूट, ग्राहक बनकर घटना को दिया अंजाम

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में इनदिनों आपराधिक घटनाएं बढ़ गई है. आए दिन लूट-हत्या आम बात हो गई है. पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी अपराधियों में खौफ नहीं है. ताजा मामला बिहार के पटना का है, जहां एक दाल कारोबारी को अपराधियों ने निशाना बनाया है. अपराधियों ने हथियार के बल पर दाल कारोबारी से करीब 15 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

इंद्रजीत कुमार उर्फ बबलू ने बताया कि वह बैंक में 14 लाख 55000 रुपए जमा करने के जाना था. सोमवार की दोपहर 2:30 बजे के आसपास घटना को अंजाम दिया गया. दो व्यक्ति ग्राहक बनकर आए और चना दाल के बारे में पूछने लगे. इसके कुछ देर बाद दोनों अपराधियों ने हथियार के बल पर काउंटर में रखे 14 लाख 55000 रुपए लूट लिए.

घटना के बारे में कारोबारी ने बताया कि लूट की घटना के समय कुछ समझ नहीं आया. थोड़ी देर तक सन्न रह गए. जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home