HomeBiharबिहार कैबिनेट की बैठक खत्म : 7 एजेंडो पर लगी मुहर, कृषि योजना...

बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म : 7 एजेंडो पर लगी मुहर, कृषि योजना को मंजूरी

लाइव सिटीज, पटना: बिहार कैबिनेट में बैठक संपन्न हो गई। इनमें 7 एजेंडों पर मुहर लगने की बात सामने आ रही है। CM नीतीश कुमार ने कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगाए। इसमें वैशाली में हेरिटेज सेंटर बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई है। यह सेंटर 300 एकड़ एरिया में फैला होगा।

इसके अलावा पटना में हाईकोर्ट के स्टाफ के लिए आवास बनाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गई है। CM नीतीश कुमार ने कृषि योजना पर मुहर लगा दी है। सरकार इसे किसानों के हित में लाई गई योजना बता रही है। कहा जा रहा है कि इस नई स्कीम का लोकार्पण किसानों को आय बढ़ाने के लिए किया गया है।

बता दें कि इस कैबिनेट की मीटिंग में लोग हाल में बढ़े बिजली बिल पर दी जाने वाली रियायत की घोषणा की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन, इस मीटिंग में सरकार की ओर से इस मामले पर घोषणा नहीं की गई। 





RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home