HomeBiharहोली की खुशियां मातम में बदलीं: सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत

होली की खुशियां मातम में बदलीं: सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत

लाइव सिटीज, जमुई: बिहार के जमुई जिले में होली की खुशियां मातम में बदल गयी। सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गयी है। अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने दोनों रौंद दिया जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग की है जहां हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। 

मृतकों की पहचान जमुई के लक्ष्मीपुर प्रखंड के गोड्डी गांव निवासी दिलीप राम के 20 वर्षीय बेटे सुमित कुमार और 40 वर्षीय बेटी संजू देवी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

बताया जाता है कि दोनों भाई-बहन मंझवे गांव से अपने घर जाने के लिए निकले थे। तभी तेज रफ्तार से आ रही वाहन ने दोनों को रौंद दिया। जिससे दोनों की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments