HomeBiharBJP का गांधी मूर्ति के सामने मौन धरना, कहा- बापू मुख्यमंत्री को...

BJP का गांधी मूर्ति के सामने मौन धरना, कहा- बापू मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि दे

लाइव सिटीज, पटना: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गांधी मूर्ति के सामने रविवार को मौन धरना दिया. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद सहित बीजेपी के कई विधायक भी इस मौन धरना में मौजूद रहे.

इस दौरान बीजेपी नेताओं का आरोप था कि कहीं न कहीं राज्य में कानून व्यवस्था बुरी तरह से खराब हो गई है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं. यही कारण है कि आज गांधी जयंती के दिन हम लोग मौन धरना गांधी मूर्ति के सामने दे रहे हैं और ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सद्बुद्धि दें.

गांधी मूर्ति के सामने आयोजित मौन धरना 15 मिनट तक चला. इसमें भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे मौन धरना के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि राज्य में लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ रही है. राजधानी के बगल में हजारों राउंड फायरिंग की जाती है. अपराधी मौत के घाट लोगों को उतार रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार चुप्पी साधे हुए हैं. हम आज मौन धरना किए हैं और ईश्वर से प्रार्थना किए हैं कि ईश्वर नीतीश कुमार को सद्बुद्धि दें.

संजय जायसवाल ने कहा कि गांधीजी के सिद्धांत के बात करने वाले नीतीश कुमार आज पूरी तरह से सिद्धांत भिन्न राजनीति कर रहे हैं. यही कारण है कि फिर से एक बार जंगल राज का आगाज बिहार में दिखाई दे रहा है. आज हम इस धरना के जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मांग करते हैं कि राज्य में शांति व्यवस्था कायम करें और जो विकास का काम भारतीय जनता पार्टी के मंत्रियों ने शुरू किया था, उसे जल्द से जल्द पूरा करें.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home