HomeBiharपटना से एक ट्रक शराब बरामद, दुर्गा पूजा और दीपावली में खपाने...

पटना से एक ट्रक शराब बरामद, दुर्गा पूजा और दीपावली में खपाने की थी तैयारी

लाइव सिटीज, पटना: त्यौहार का सीजन आते ही बिहार में शराब माफिया काफी सक्रिय हो जाते हैं. लिहाजा, राज्य में गैरकानूनी तौर पर शराब की खेप पहुंच रही है. वहीं पुलिस भी इस पर रोक लगाने के लिए छापेमारी कर रही है. राजधानी पटना में भी एक ट्रक को गुप्त सूचना के आधार पर बाईपास थाना क्षेत्र के कर्मलीचक स्थित NH 30 पर एक ट्रक को पकड़ा गया. जिसमें करीब 89 कार्टन में 768 लीटर विदेशी शराब मिली है. इस दौरान पुलिस ने चार शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है.

पटनासिटी एएसपी रजीव रंजन मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बाईपास थाना क्षेत्र के कर्मलीचक स्थित NH30 के पास पुलिस ने औरंगाबाद से आ रहे ट्रक को पकड़ा. ट्रक की तलाशी लेने पर सीमेंट के बोरे के नीचे विदेशी शराब के कार्टन मिले. उन्होंने बताया कि पुलिस को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी. जिसके बाद छापेमारी के लिए एक टीम गठित कर मौके पर भेजा गया था.

 इस मामले में चार शराब तस्कर को गिरफ्तार  किया गया है. जिनसे पुलिस पूछताछ करने में जुटी है. आरोपी के पास से बरामद चार मोबाइलों की भी जांच चल रही है. शराब की खेप पटना में किसे डिलीवर करनी थी, इसकी सूचना अब तक नहीं मिली है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home