HomeBiharतेजस्वी यादव 2023 में CM बनेंगे? : बोले नीतीश- 'काहे चिंता कर...

तेजस्वी यादव 2023 में CM बनेंगे? : बोले नीतीश- ‘काहे चिंता कर रहे हैं सब ठीक है’

लाइव सिटीज, पटना: आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पिछले दिनों तेजस्वी यादव को 2023 में बिहार का मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपने के बयान पर बिहार की सियासत गर्मा गई है. अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस सवाल पर प्रतिक्रिया दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘काहे चिंता कर रहे हैं सब ठीक है.

 शुक्रवार को आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने अपने बयान पर सफाई दी और कहा “अगर नीतीश कुमार 2024 में देश का नेतृत्व करेंगे तो तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का पद दे देंगे. यह मेरा बयान है और इसमें कोई समय-सीमा नहीं है.

जगदानंद सिंह ने कहा कि बयान को मीडिया ने तोड़-मरोड़ कर पेश किया. मैंने कहा है कि तेजस्वी यादव बिहार के एक लोकप्रिय युवा नेता हैं और हर कोई उनकी ओर देख रहा है. उन्होंने 10 लाख नौकरियों का वादा किया है और सीएम नीतीश कुमार ने इसे 20 लाख तक बढ़ा दिया है. महागठबंधन सरकार ने अब बेरोजगारों को नियुक्ति पत्र देना शुरू कर दिया है. वह अपना वादा पूरा कर रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home