HomeBiharBJP के बिहार प्रदेश अध्यक्ष को Y कैटेगरी सिक्योरिटी, जानें कैसा होगा...

BJP के बिहार प्रदेश अध्यक्ष को Y कैटेगरी सिक्योरिटी, जानें कैसा होगा संजय जायसवाल का सुरक्षा घेरा

लाइव सिटीज, पटना: बीजेपी बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल को फिर एकबार Y श्रेणी की सुरक्षा दी गयी है. नये संभावित खतरे को देखते हुए फिर से ये सुरक्षा दिया गया है. संजय जायसवाल को पूर्व में भी ये सुरक्षा घेरा दिया गया था, जो हाल में ही वापस ले लिया गया था. दरअसल, वाई श्रेणी सुरक्षा के तहत केंद्रीय बलों के दो से तीन कमांडो तैनात किए जाते हैं. ये कमांडो केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी सीआरपीएफ की वीआईपी सिक्योरिटी यूनिट के होते हैं.

बता दें कि बिहार में अग्निपथ स्कीम के खिलाफ हिंसक विरोध-प्रदर्शन के समय केंद्र सरकार ने प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल समेत 10 नेताओं को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का ऐलान किया था. जिसके बाद केंद्र सरकार ने इन नेताओं को दी गई वाई श्रेणी की सुरक्षा वापस लेने का फैसला किया था. बिहार बीजेपी के जिन 10 नेताओं की वाई श्रेणी सुरक्षा वापस ली गई थी, उनमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल भी शामिल थे.

देश में चार चरणों में सुरक्षा सिस्‍टम बंटा हुआ है, जिसमें सबसे शीर्ष पर जेड प्‍लस (Z +) है, जबकि इसके बाद जेड, वाई और एक्‍स श्रेणी की सुरक्षाएं आती हैं. Y सुरक्षा घेरा सुरक्षा के लेवल पर तीसरे स्तर का होता है. यह सुरक्षा उन लोगों को दी जाती है जिनपर पर खतरा होता है. इस सुरक्षा कैटेगरी में कुल मिलाकर 11 सुरक्षाकर्मी होते हैं, जिसमें से 2 कमांडो होते हैं. बाकी अन्य पुलिसकर्मी होते हैं. वाई सुरक्षा कैटेगरी में 0408 से सुरक्षाकर्मी 0102 कमांडो के साथ मिलते हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home