HomeBiharखुशी के साथ मातम : दोस्त की शादी से वापस लौट रहे थे...

खुशी के साथ मातम : दोस्त की शादी से वापस लौट रहे थे पांच दोस्त..तभी उनकी स्कार्पियों पानी भरे गड्ढे में पलट गई..

लाइव सिटीज, खगड़िया: बड़ी खबर खगड़िया-बेगूसराय से है..जहां तीन दोस्तों की एक साथ मौत हो गई है..ये तीनों अपने दोस्त की शादी में बेगूसराय से खगड़िया गए थे और शादी के बाद खगड़िया से बेगूसराय वापस लौट रहे थे.तीन दोस्तों की मौत की सूचना के साथ ही शादी समारोह की खुशी मातम मे बदल गई ..वहीं मृतक तीनों के परिवार मे हाहाकर मचा हुआ है.परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है.

मिली जानकारी के अनुसार खगड़िया जिले के चित्रगुप्त नगर थाना के चंपा नगर स्थित कौशल रिजॉर्ट में शादी समारोह आयोजित थी.शादी के बात 5 दोस्त स्कार्पियो से वापस लौट रहे थे,थोड़ी दूर निकलने के बाद ही नगर थाना क्षेत्र में इनकी स्कार्पियों पानी से भरे गड्ढे में पलट गई,इसमें तीन तीन दोस्तों गंभीर रूप से जख्मी हो गए…इन्हें इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय अस्पताल रेफर किया गया था लेकिन बेगूसराय पहुंचते ही तीनों की मौत हो गई।

फिलहाल तीनों का शव बेगूसराय सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है और सभी के परिजन मौके पर पहुंचे हैं। एक साथ तीन लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।मृतकों में सिंघौल थाना क्षेत्र के लोदीडीह गांव निवासी अन्नु कुमार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाधी गांव निवासी संतोष पांडे और विनोद पुर गांव निवासी दीपक पाठक शामिल है कुछ दिन पहले भी बेगूसराय के तीन दोस्तों की मौत कटिहार में ट्रक और स्कार्पियो की टक्कर में हो गई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home