HomeBiharसेना के शौर्य पर JDU के भरोसा नइखे ' : सुशील मोदी ने...

सेना के शौर्य पर JDU के भरोसा नइखे ‘ : सुशील मोदी ने सीएम नीतीश पर कसा तंज, कहा- ऐसों को निकाल बाहर करें

लाइव सिटीज, पटना:: पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने एक बयान में जेडीयू नेता गुलाम रसूल बलियावी के पहले ‘हर शहर को कर्बला में बदल देंगे’ और अब सेना में मुस्लिमों के 30% आरक्षण जैसे बयानों के लिए उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार समाज में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण तथा अल्पसंख्यकों का वोट लेने के लिए बलियावी से ऐसे बयान दिलवा रहे हैं। जदयू में हिम्मत है तो बलियावी जैसे नेताओं को पार्टी के बाहर का रास्ता दिखला देना चाहिए। मोदी ने कहा कि इन्हें सेना के शौर्य पर भरोसा नहीं है। इन्हें पुलवामा की चौथी वर्षगांठ पर सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत की आवश्यकता है।

सुशील मोदी ने आगे बताया कि भारतीय सेना में धर्म के आधार पर नियुक्ति नहीं होती है। सेना ने हमेशा पाक सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। परंतु इन्हें सेना पर भरोसा नहीं है। ये सेना का भी सांप्रदायिककरण चाहते हैं। मोदी ने अविलंब बलियावी पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर पार्टी से निकालने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home