HomeBiharसम्राट चौधरी का बड़ा हमला, लालू और नीतीश बिहार की राजनीति के...

सम्राट चौधरी का बड़ा हमला, लालू और नीतीश बिहार की राजनीति के सबसे बड़े सामंती नेता

लाइव सिटीज, खगड़िया: बिहार विधान परिषद में नेता विरोधी दल सम्राट चौधरी एक दिवसीय दौरे पर खगड़िया पहुंचे. जहां उन्होंने सन्हौली स्थित केसरी व्यामशाला के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया और लोगों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव बिहार की राजनीति के वह सामंत हैं, जो दूसरों का भला नहीं होने दे सकते।

सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार और लालू प्रसाद बिहार के राजनीति के वह सामंत हैं, जो दूसरे का भला नहीं होने दे सकते. नीतीश कुमार पार्टी नहीं गैंग चलाते हैं, क्योंकि उनको सिर्फ अपने और अपने कुर्सी की चिंता होती है. उसके लिए चाहे किसी की भी कुर्बानी ले ली जाए, तो कोई फर्क नहीं पड़ता.

उपेंद्र कुशवाहा और नीतीश कुमार के बीच उपजे विवाद को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के जाल में जो भी फंसा, उसका राजनीतिक कैरियर समाप्त हो गया. नीतीश कुमार जिससे भी प्राइवेट में बतिया लिए, बिहार की राजनीति में वो प्रासंगिक हो गया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने उनको भी चुनाव लड़ने की बात कही थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home