HomeBiharPM मोदी को नहीं जानते थे UP-बिहार के लोग, मेरे प्रचार से...

PM मोदी को नहीं जानते थे UP-बिहार के लोग, मेरे प्रचार से मिली पहचान- प्रशांत किशोर

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2014 का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय तक बिहार-यूपी में नरेंद्र मोदी का नाम भी लोग नहीं जानते थे. लेकिन, मैंने उनके लिए ऐसी प्रचार नीति बनाई कि उन्हें इस क्षेत्र में आम लोग जानने लगे.

इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 9 सालों में उन्होंने बिहार के विकास के मद्देनजर मोदी जी ने एक भी समीक्षा बैठक नहीं की.

प्रशांत किशोर ने कहा कि कोई बता दें कि अगर मोदी जी ने बिहार के विकास के लिए एक बैठक भी की हो, अगर ये सच साबित हो जाता है तो मैं बीजेपी का झंडा लेकर घूमने के लिए तैयार हूं. 9 साल से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं, लेकिन बिहार के लिए कितना विकास का काम हुआ है, जनता को यह सब पता है. बता दें कि प्रशांत किशोर बिहार में जन सुराज पदयात्रा पर हैं.

गौरतलब है कि, प्रशांत किशोर की जन सुराज पदयात्रा के 110 दिन पूरे हो गए हैं. इसी क्रम में प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि मार्च 2022 में सीएम नीतीश कुमार मुझसे दिल्ली में मिले थे. जहां पर लंबी बातचीत हुई थी. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home