HomeBiharजहानाबाद में BJP का झंडा लगी लग्जरी कार से शराब जब्त, मामले...

जहानाबाद में BJP का झंडा लगी लग्जरी कार से शराब जब्त, मामले की जांच में जुटी पुलिस

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बिहार में शराबबंदी कानून लागू है. इसके बावजूद राज्य के कई जिलों में अवैध शराब की बड़ी खेप मिल रही है. ताजा मामला जहानाबाद का है. जहां पुलिस ने बीजेपी का झंडा लगी कार और रांची से पटना जाने वाले यात्री वाहन से अंग्रेजी शराब जब्त की है. जहानाबाद पुलिस ने शराब के साथ कुल छह तस्करों को भी पकड़ा है. मामला नगर थाना क्षेत्र के कोर्ट स्टेशन गुमटी के पास का है.

जहानाबाद नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली जिसके आधार पर बड़ी कार्रवाई करते बीजेपी का झंडा लगी लग्जरी कार से शराब मिली है. इसके साथ ही रांची-पटना यात्री बस से कोर्ट स्टेशन गुमटी के पास से अलग-अलग ब्रांड की करीब 472 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई है.

गिरफ्तार हुए लोगों के पास से करीब 77 हजार रुपए नगद बरामद हुए हैं. इस मामले में बस चालक, खलासी और लग्जरी कार टाटा नेक्सॉन से कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार किये गए सभी लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

इस मामले पर बात करते हुए पुलिस ने बताया कि बस की छत पर सभी सामानों के बीच में अंग्रेजी शराब छुपाकर शराब तस्कर ला रहे थे. जिसके बाद पूरे बस की तलाशी ली गई तो उस तलाशी के दौरान बस के छत पर सामानों के बीच में छिपाकर लाये जा रहे अंग्रेजी शराब के कई कार्टून पुलिस ने बरामद किए हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home