HomeBiharमोकामा में आचार संहिता उल्लंघन पर मामला दर्ज, ललन सिंह और सम्राट...

मोकामा में आचार संहिता उल्लंघन पर मामला दर्ज, ललन सिंह और सम्राट चौधरी के रोड शो पर कार्रवाई

लाइव सिटीज, मोकामा: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मोकामा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक रोड शो के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला सामने आया है। पटना पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई करते हुए कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पटना पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मोकामा में अनंत सिंह के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान प्रचार में अनुमति से अधिक संख्या में वाहनों का उपयोग किया गया, जिसे चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना गया।

पटना पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने हेतु पुलिस प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। इसी कड़ी में आज मोकामा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान निर्धारित संख्या से अधिक वाहनों का उपयोग पाए जाने पर संबंधित वाहनों को रोका गया एवं जांच की गई। अनुमति के अनुरूप वाहनों को छोड़ते हुए, आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home