HomeBiharपटना मरीन ड्राइव पर लग्जरी कार ने युवक को कुचला, मौत से...

पटना मरीन ड्राइव पर लग्जरी कार ने युवक को कुचला, मौत से आक्रोशित लोगों ने की तोड़फोड़

लाइव सिटीज, पटना: राजधानी पटना में मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार ने युवक को रौंद दिया. बताया जाता है कि मरीन ड्राइव पर एक हाई स्पीड लग्जरी कार ने युवक को कुचल दिया. जिसके बाद मौके पर ही युवक की मौत हो गई. इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की. इधर सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में बैठे युवकों से पूछताछ की और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

 राजधानी पटना के मरीन ड्राइव पर देर रात कुछ युवकों ने 140 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से वाहन चलाने के दौरान पैदल चल रहे युवक को रौंद दिया जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार जाकर डिवाइडर से टकरा गई. मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और वहां पर मृतक के शव के साथ जमकर बवाल काटा और कार में सवार युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया.

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने बताया कि “कार सवार युवकों से पूछताछ चल रही है. उनलोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है”. पुलिस इस मामले में जानकारी हासिल करना चाहती है कि आखिर गाड़ी किसकी है और हादसे के समय गाड़ी ड्राइव कौन कर रहा था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home