HomeTrendingनीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया पर ED की बड़ी कार्रवाई,...

नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया पर ED की बड़ी कार्रवाई, दर्ज हुआ केस

चर्चित नीट पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया पर शिकंजा और कस गया है। अब बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध यूनिट ने NEET-UG Paper Leak Case के किंगपिन कहे जाने वाले संजीव मुखिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज कर लिया है। इसी साल 5 मई को यह पेपर लीक केस सामने आया था। इस पेपर लीक केस में आरोपी के खिलाफ EoU की यह पहली बड़ी कार्रवाई है। इस मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारी ने बताया कि DSP सुनील कुमार के नेतृत्व में EoU की 9 सदस्यीय टीम ने मंगलवार को संजीव मुखिया के नालंदा में स्थित ठिकाने पर छापेमारी की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments