HomeBihar6 से लेकर 9 नवंबर तक बिहार के शिक्षकों को मिली छुट्टी,...

6 से लेकर 9 नवंबर तक बिहार के शिक्षकों को मिली छुट्टी, खरना के दिन बंद रहेंगे स्कूल

लाइव सिटीज, पटना: शिक्षक संघों के लगातार डिमांड के बाद अब शिक्षा विभाग ने छठ में शिक्षकों की एक दिन की छुट्टी बढ़ा दी है. अब सरकारी विद्यालयों में 6 नवंबर से 9 नवंबर तक अवकाश रहेगा. पूर्व में यह 7 नवंबर से 9 नवंबर तक था. इसके बाद शिक्षक संघ ने विरोध किया कि 5 नवंबर से नहाए खाए के साथ छठ की शुरुआत हो रही है. नहाए खाए और खरना के दिन विद्यालय में छुट्टी नहीं रहने के कारण छठ पर्व करने वाले शिक्षकों के लिए परेशानी है. इस संबंध में शिक्षक संगठनों ने शिक्षा विभाग और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र भी लिखा था.

शिक्षक संगठन के डिमांड के बाद बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से छठ महापर्व के दौरान एक दिन की छुट्टी बढ़ा दी गई है. हालांकि शिक्षक संगठनों का कहना था कि पूर्व में अब तक आजादी के बाद से बिहार के सरकारी विद्यालयों में दीपावली से छत तक लगातार छुट्टी का रिवाज रहा है. शिक्षक संघ 31 अक्टूबर से 9 नवंबर तक की छुट्टी की डिमांड कर रहे थे. लेकिन संघ के डिमांड के बावजूद सिर्फ एक दिन की छुट्टी ही बढ़ाई गई है.

शिक्षा विभाग की फैसले से भी शिक्षक संघ संतुष्ट नहीं है. बिहार के टीईटी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश संयोजक राजू सिंह का कहना है कि सिर्फ एक दिन की छुट्टी बढ़ाकर शिक्षकों को बरगलाने का काम किया गया है. नहाए खाए की शुद्धता के साथ छठ का महापर्व शुरू होता है और उस दिन भी विद्यालय खुले हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home