HomeBiharबारात गये युवक की गला रेतकर हत्या, चवर से पुलिस ने किया...

बारात गये युवक की गला रेतकर हत्या, चवर से पुलिस ने किया शव बरामद

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: छपरा में दोस्त की बारात में गया युवक का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र की है. जहां दोस्तों ने ही एक दोस्त की गला रेतकर हत्या कर दी. मृतक युवक की पहचान जलालपुर थाना क्षेत्र के दुबवलिया गांव निवासी शिवनारायण के 21 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में की गई है.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि चवर में शव मिलने की सूचना किसी ग्रामीण ने जलालपुर थाना को दी. उसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. पुलिस से घटना की जानकारी जब परिजनों को हुई तो सभी थाना पहुंचे. जिसके बाद थानाध्यक्ष ने जब मृत युवक की तस्वीर परिजनों को दिखाई तो परिजन रोने लगे।

परिजनों ने बताया कि बारात से वापस नहीं लौटने के बाद परिवार वाले खोजबीन की. काफी खोजबीन केे बाद थक हार कर जब दोपहर में जलालपुर थाना पहुंचे तो पता चला कि स्थानीय थाना क्षेत्र के भटकेसरी ग्राम स्थित चवर से एक युवक का शव बरामद किया गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home