HomeBiharपटना के बिहटा में युवक की गोली मारकर हत्या, मामले की जांच...

पटना के बिहटा में युवक की गोली मारकर हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

लाइव सिटीज, पटना: राजधानी पटना में इन दिनों अपराधियों का राज पूरी तरह से कायम हो चुका है. यह हम नहीं पटना में हो रहे हत्या लूट डकैती बता रही है. पटना के नेउरा थानाक्षेत्र के नेउरागंज के पास बाइक सवार युवक सत्यम कुमार की गोली मार कर हत्या कर दी गई.

घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने बिहटा आरा एनएच 30 मुख्य मार्ग पर आगजनी कर शव को रखकर जाम कर दिया और घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की गई. साथ ही घटना को लेकर लोगों की मांग है कि जब तक एसपी रैंक के अधिकारी नहीं पहुंचेंगे तब तक जाम को नहीं हटाएंगे.

मिली जानकारी के अनुसार बिहटा थानाक्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी अवधेश वर्मा का एकलौता पुत्र सत्यम कुमार (23) अपनी बहन के साथ गुरुवार की सुबह पटना किसी काम से बाइक से गया हुआ था. काम के बाद सत्यम ने पहले अपनी बहन को ट्रेन से घर भेज दिया और रात को बाइक से अकेले घर लौट रहा था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home