HomeBiharबिहार में महागठबंधन टूटेगा क्या ? डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सामने...

बिहार में महागठबंधन टूटेगा क्या ? डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सामने आकर बता दिया…

लाइव सिटीज, पटना: जेडीयू की 29 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बड़े परिवर्तन की अटकलों के बीच राजद सुप्रीमो लालू यादव के छोटे बेटे और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होने कहा कि जदयू में टूट की खबर बेकार की बातें हैं। कितनी बार सफाई दी जा चुकी है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि खुद नीतीश के मंत्री विजय चौधरी ने पार्टी के अध्यक्ष पद से ललन सिंह के इस्तीफे की बात को बेबुनियाद बता चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी लोगों को नहीं मानना है, तो न माने। और दो दिन की खुशी न्यूज चलाने का क्या मतलब है।

तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि हर पार्टी का राष्ट्रीय स्तर पर बैठक होती है। कार्यकारिणी होती है। हम लोगों की पार्टी आरजेडी का भी दिल्ली में खुला अधिवेशन हुआ था। वैसे ही जेडीयू की बैठक हो रही है। ऐसे में लोगों को तूल देना है तो दें, ये सब फालतू की बातें है। और महागठबंधन सरकार की कामयाबी को ढंकने के लिए ऐसी अफवाहें फैलाई जा रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home