HomeBiharनवादा में जंगली हाथी ने मचाया उत्पात, एक महिला की मौत, गांव...

नवादा में जंगली हाथी ने मचाया उत्पात, एक महिला की मौत, गांव में हड़कंप

लाइव सिटीज, नवादा: बिहार के नवादा में जंगली हाथी ने सुबह एक महिला को कुचलकर मार डाला. जंगल से भटक कर गांव पहुंचे हाथी को देखने के बाद लोगों के बीच हड़कंप मच गया. घटना जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बल्ले पुर गांव की है. मृतक महिला की पहचान 55 वर्षीय शांति देवी के रूप में की गई है.

गांव के स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह-सुबह महिला सब्जी तोड़ने के लिए खेत में गई थी. इसी दौरान एक हाथी ने महिला को कुचल कर मार डाला.

स्थानीय लोगों ने बताया कि पागल हाथी काशीचक प्रखंड के सुभानपुर गांव की ओर चला गया. लोगों ने इसकी जानकारी स्थानीय थाने को भी दी. स्थानीय लोगों ने बताया कि जंगल से भटकते हुए हाथी इस क्षेत्र में घुस गया है. महिला सब्जी तोड़ रही थी. हाथी को देखने के बाद वह भागने लगी. इसके बाद हाथी ने खदेड़ कर महिला को उठाकर जमीन पर पटक दिया. सीने पर चढ़कर आगे बढ़ गया. घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home