HomeBiharसदन के पहले दिन राबड़ी देवी ने क्या कहा सुनील सिंह के...

सदन के पहले दिन राबड़ी देवी ने क्या कहा सुनील सिंह के साथ, बिहार में इस सवाल पर चुप्पी ?

लाइव सिटीज, पटना: बिहार ने अपराध का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। हाल में पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की हत्या मामले में देखने को भी मिली है। आज बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र शूरू हुआ। राबड़ी देवी सुनील सिंह के साथ परिषद पहुंचीं। पहले ही दिन विधान परिषद की नेता विपक्ष राबड़ी देवी ने बड़ा बयान दिया है। राबड़ी देवी ने कहा कि “बिहार में माफिया राज है”।

राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में माफिया का राज है, बिहार में जंगलराज है, गुंडाराज।वहीं, राबड़ी देवी ने बिहार विधान परिषद के सभापति के लिए अवधेश नारायण सिंह का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि हम तो इनका समर्थन करते ही है। हम लोगों ने अवधेश नारायण सिंह का समर्थन किया है। उन्होंने बिहार में बढ़ते अपराध पर यह भी कहा कि आज सत्र का पहला दिन है.।हाउस (सदन) में अपराध पर आगे बोलेंगे।

आपके बता दें कि आज सोमवार से ही बिहार विधानमंडल में मॉनसून सत्र की शुरुआत हो रही है। पांच दिनों तक यह सत्र चलेगा।  आज पहले दिन अनुपूरक बजट पेश हुआ। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments