HomeBiharबिहार के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी, येलो...

बिहार के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

बिहार में आज प्री मानसून बारिश देखने को मिलेगी. मौसम विभाग के अनुसार आज 5 जिलों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है. जबकि 18 जिलों में हल्की बारिश होने के आसार हैं. हालांकि तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी भी होने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार को सिवान, सारण, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, वैशाली, दरभंगा, बक्सर, भोजपुर, रोहतास में हल्की बारिश की संभावना है. इस दौरान एक या दो स्थानों पर मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका है. मौसम विभाग ने इसे लेकर चेतावनी देते हुए कहा है कि खुले में रखी खरीफ फसल को सुरक्षित स्थानों पर रख लिया जाए, ताकि फसलें बर्बाद ना हों.

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के विभिन्न शहरों में 2-5 मार्च के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. जबकि 3 मार्च को प्रदेश के ज्यादातर शहरों में गरज के साथ बारिश होने की भी संभावना है. वहीं 4-5 मार्च को राज्य के दक्षिणी हिस्से के कुछ शहरों में बूंदाबांदी की संभावना है. इस बीच राज्य में सतही पछुआ हवा का प्रवाह भी जारी रहेगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home