HomeBiharदो सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी, 11 बजे तक 24.17%...

दो सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी, 11 बजे तक 24.17% फीसदी मतदान

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बिहार विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदन शुरू हो गया है. गोपालगंज और मोकामा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए मतदान ठीक सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम के 6 बजे तक दोनों सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इन दोनों सीटों पर सीधी लड़ाई बीजेपी बनाम राजद है.

दोनों सीटों पर 11 बजे तक 24.17% मतदान हुआ है. मोकामा में 27.03% मतदान हुआ है. वहीं, गोपालगंज में 21.76% मतदान हुआ है.

मोकामा और गोपालगंज में मतदान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. सुबह–सवेरे मतदान केंद्रों से जो पहली तस्वीर सामने आ रही है, उसमें महिलाओं के अंदर पूरा उत्साह देखने को मिल रहा है. महिला वोटर्स सुबह से बूथ पर पहुंच रही हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home