HomeBiharनवादा में बारातियों को लेकर जा रही कार पलटी, दो युवकों की...

नवादा में बारातियों को लेकर जा रही कार पलटी, दो युवकों की मौत, आधा दर्जन लोग घायल

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: नवादा में भीषण सड़क हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि कौवाकोल थाना क्षेत्र के टिकोडीह गांव के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो के पेड़ में टकरा गयी. इसमें दो युवकों की मौत हो गयी. इसके साथ ही, करीब आधा दर्जन युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए. दुर्घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी.

जहां से घायलों की स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पावापुरी रेफर कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि कार में सवार लोग बाराती थे. दो लोगों की मौत हुई है. 6 लोग घायल हैं. मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

बताया जा रहा है कि नवादा के कौवाकोल अंतर्गत टिकोडीह गांव के रहने वाले मोहम्मद कल्लू के पुत्र मोहम्मद वसीम की शादी में शामिल होने के लिए बाराती स्कॉर्पियो से निकली थी. मगर, गांव से निकलकर करीब दो किमी दूर जाते हीं, अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गयी.

इसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गयी. गाड़ी में सवार दो लोगों की मौत घटना स्थल पर ही दो गयी. मृतक युवकों की पहचान मोहम्मद शहाबुद्दीन और मोहम्मद समीर आलम के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home