HomeBiharपटना में दो नावों की टक्कर, नदी में बह गए BPSC शिक्षक...

पटना में दो नावों की टक्कर, नदी में बह गए BPSC शिक्षक , मचा हड़कंप

लाइव सिटीज, पटना: राजधानी पटना में हृदय विदारक घटना घटी है. दानापुर में गंगा नदी में डूबने से एक सरकारी शिक्षक की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक शिक्षक अपने अन्य साथियों के साथ स्कूल जाने के लिए गंगा नदी नाव से पार कर रहे थे. तभी सामने से आ रही नाव से टक्कर हो गई. इस टक्कर में बीपीएससी शिक्षक गंगा नदी में गिर गए. शिक्षक की डूबने से मौत हो गई है.

इस घटना का सबसे दुखद पहलु ये है कि जब शिक्षक बचाने के लिए लोगों से गुहार लगा रहा था, तब नाव में मौजूद किसी भी शिक्षक ने उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की. यहां तक की नाविक ने भी डूबते शिक्षक को बचाने की कोशिश नहीं की.

मृतक की पहचान पिता राज करण प्रसाद के पुत्र अविनाश कुमार के रूप में हुई है, जो सरथुआ पटना के निवासी बताए जाते हैं. अविनाश कुमार उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय छोटा कासिमचक में शिक्षक थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home