HomeBiharब्राउन शुगर के साथ नाबालिग समेत दो गिरफ्तार, कॉल से होती है...

ब्राउन शुगर के साथ नाबालिग समेत दो गिरफ्तार, कॉल से होती है डीलिंग

लाइव सिटीज, नवादा: जिले की लहेरी थाना पुलिस ने शिवपुरी मोहल्ले में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने निजी क्लीनिक के पास छापेमारी कर ब्राउन शुगर के साथ नाबालिग समेत दो सप्लायर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से 18 पैकेट ब्राउन शुगर जब्त किया. साथ ही दोनों से पूछताछ चल रही जिससे धंधे में लिप्त मुख्य लोगों तक पहुंचा जा सके.

बताया जाता है कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि शहर के अलग अलग मोहल्ले में ड्रग्स की बिक्री की जा रही है. इसके लत के शिकार ज्यादातर युवा हो रहे हैं पुलिस ने शिवपुरी मोहल्ले के एक निजी क्लीनिक के पास छापेमारी कर ब्राउन शुगर के साथ नाबालिग समेत दो को गिरफ्तार किया. दोनों के पास से 18 पुड़िया ब्राउन शुगर मिला है जिसका वजन 8.20 ग्राम है. ये कार्रवाई मजिस्ट्रेट सह सदर बीडीओ अंजन दत्ता की मौजूदगी में हुई.

इस मामले में सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एक टीम बनाया जिसमें वरीय अधिकारियों और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी. फिर इलाके के कई जगहों पर टीम द्वारा छापेमारी की गई. पहले तो पुलिस को देख नशेड़ी भागने लगे. इसी दौरान सुरक्षा बदलों ने खदेड़कर दो लोगों को पकड़ा जिनकी तलाशी लेने पर उनकी जेब से ब्राउन शुगर का 18 पुड़िया मिला. गिरफ्तार सप्लायर में दीपनगर के मघड़ा निवासी रामप्रवेश प्रसाद का पुत्र अश्विनी कुमार और एक नाबालिग शामिल है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home