लाइव सिटीज, लखीसराय: पुलिस की गश्ती गाड़ी हादसे का शिकार हो गई. बड़हिया में देर रात रेड करने जा रही पुलिस टीम की कार को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.
बताया जा रहा है कि पुलिस टीम देर रात कार्रवाई के लिए जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त होकर बुरी तरह टूट गया और उसमें सवार पुलिसकर्मी घायल हो गए।
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। हादसे के कारणों और ट्रक की स्थिति को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मियों को वाहन से बाहर निकालने में मदद की.
