HomeBiharबेगूसराय में स्कूल वैन में ट्रक ने मारी टक्कर, 18 बच्चे घायल.....

बेगूसराय में स्कूल वैन में ट्रक ने मारी टक्कर, 18 बच्चे घायल.. तीन की हालत नाजुक

लाइव सिटीज, बेगूसराय: बेगूसराय में ट्रक ने एक स्कूल वैन में टक्कर मार दी. जिससे 18 बच्चे घायल हो गए हैं. सभी बच्चों को स्थानीय लोगों के द्वारा फौरन वहां से उठाकर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती गया है. जिसमें तीन की हालत नाजुक बनी हुई है. घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के देवना के पास एनएच 31 की है.

इस घटना के बाद से मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. बताया जा रहा है कि ट्रक द्वारा स्कूल वैन में जबरदस्त टक्कर मारे जानें से यह हादसा हुआ है. इस हादसे में स्कूल वैन भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने रिफाइनरी थाना पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कारवाई में जुटी हुई है.

जानकारी के अनुसार स्कूल वैन बच्चों को लेकर जीरो माइल की ओर से स्कूल लेकर जा रही थी. उसी दौरान ये यह बड़ा हादसा हुआ. घायल बच्चों में आरूषी कुमारी, कुंज बिहारी, निकिता कुमारी, अनुभव कुमार, दिलखुश कुमार, सुमित कुमार, सोनम कुमारी, साधना कुमारी, सोनाली कुमारी, प्रीतम कुमार, पीयूष कुमार, अयंक कुमार, आर्यन कुमार, सोनम कुमारी विराट कुमार शामिल है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home