HomeBiharबोधगया BMP कैंप में प्रशिक्षु जवान की गोली मारकर हत्या.. 'साथी ने...

बोधगया BMP कैंप में प्रशिक्षु जवान की गोली मारकर हत्या.. ‘साथी ने ली जान’

लाइव सिटीज, गया: बिहार के गया से बड़ी खबर है। बोधगया में एक प्रशिक्षु सिपाही ने ट्रेनिंग ले रहे अपने साथी सिपाही गोली मार दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दोनों बिहार मिलिट्री पुलिस के जवान हैं। बोधगया बीएमपी कैंप में अन्य सिपाहियों के साथ दोनों प्रशिक्षण कर रहे हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दोनों जवानों की पहचान कर ली गई है। मृत जवान का नाम सोनू है। उसे मगध मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन उसकी मौत हो गई। सोनू की हत्या से बीएमपी 3 में सनसनी फैल गयी है। सभी जवानों की जुबान पर सिर्फ इसी घटना की चर्चा है। मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी है।

सोनू को गोली मारने वाले आरोपी बोधगया थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया है। गया पुलिस उसे पूछताछ कर रही है। पुलिस पता लगाने में जुट गई है कि किन परिस्थितियों में गोली चली, आरोपी जवान का क्या इरादा था, उसके निशाने पर कोई अन्य साथी तो नहीं है। उसका हथियार और सर्विस रिकॉर्ड जब्त कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home