HomeBiharदर्दनाक हादसे में तीन सगी बहनों की मौत, ट्रैक पार करने के...

दर्दनाक हादसे में तीन सगी बहनों की मौत, ट्रैक पार करने के दौरान अचानक आ गई ट्रेन

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: ट्रेन से कटकर तीन सगी बहनों की मौत हो गई. यह घटना गोपालपुर गांव के पास शहीद जीतेंद्र हाल्ट पर हुई. बताया जा रहा है कि महिलाएं श्राद्ध में शामिल होने के लिए पहुंची थीं. पैसेंजर ट्रेन से उतरते ही हमसफर एक्सप्रेस आ गई और तीनों को रौंदते हुए निकल गई.

मृतक महिला की पहचान सदर प्रखंड क्षेत्र के पिरगौरा गांव निवासी बालेश्वर मंडल की पत्नी संतर देवी, दयानंद मंडल की पत्नी राधा देवी, गणपत मंडल की पत्नी चंपा देवी के रूप में की गई है. बताया जा रही है कि तीनों सगी बहनें थीं. वे अपने बड़े बहनोई साधु मंडल के भाई शंभू मंडल के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखीसराय पहुंची थीं.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिलाएं ट्रैक को पार करने की कोशिश कर रही थीं. इस दौरान तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गईं. मौके पर ही तीनों की मौत हो गई. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई. आनन-फानन में हादसे की सूचना रेलवे और पुलिस को दी गई. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home