HomeBiharबिहार के इन 6 जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने...

बिहार के इन 6 जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, जानें लेटेस्ट अपडेट

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में पिछले एक सप्ताह से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं. एक बार फिर मानसून सक्रिय होने से राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है. इस दौरान वज्रपात से तीन दिनों में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. ऐसे में लोगों को आने वाले दिनों में सतर्क रहने की जरूरत है. अगले 9 अगस्त तक राज्य में बारिश और वज्रपात की संभावना है.

सोमवार को बिहार के 6 जिलों में भारी बारिश होगी. मौसम विभाग के अनुसार सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार जिला शामिल है जहां तेज बारिश होगी. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. ऑरेंज अलर्ट का मतलब है कि सामान्य से अधिक बारिश होगी. इस दौरान आंधी और वज्रपात की संभावना है.

सोमवार को राजधानी पटना समेत सारण और वैशाली में भी मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. येलो अलर्ट का मतलब है कि सामान्य बारिश होगी. हालांकि इस दौरान लोगों को सचेत रहने की अपील की है. इसके साथ अन्य जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home