HomeBiharकई जिलों में उत्‍तर प्रदेश की वजह से होगी जोरदार बारिश, मेघ...

कई जिलों में उत्‍तर प्रदेश की वजह से होगी जोरदार बारिश, मेघ गर्जन के समय रहें सावधान

लाइव सिटीज, पटना: प्रदेश में मानसून आजकल सक्रिय है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में चक्रवात बनने से राज्य में अगले चौबीस घंटे में झमाझम वर्षा के आसार बन गए हैं. खासकर उत्तरी बिहार के विभिन्न जिलों में अच्‍छी वर्षा होने की उम्मीद है. वहीं दक्षिण बिहार में मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है. ऐसे में मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि मेघ गर्जन के दौरान लोगों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है.

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक चक्रवात बना हुआ है. उसका सीधा प्रभाव प्रदेश पर देखा जा रहा है. उसी के कारण प्रदेश के विभिन्न भागों पर बादल मंडरा रहे हैं. वहीं दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी से काफी मात्रा में नमी आ रही है. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि राज्य के उत्तरी भाग के अधिकांश जिलों में अच्छी वर्षा हो सकती है. वहीं मध्य बिहार में मध्यम एवं हल्की वर्षा होने के आसार है. दक्षिण बिहार के कुछ भाग में भारी वर्षा हो सकती है.

पटना में रविवार को दिनभर सूर्य एवं बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा. सुबह में मौसम सामान्य रहा. लेकिन पूर्वाह्न दस बजे देखते ही देखते राजधानी का आकाश काले बादलों पट गया और हल्की फुहारें शुरू हो गईं. थोड़ी देर तक रिमझिम वर्षा हुई इसके बाद आकाश साफ हो गया. दोपहर बाद तो राजधानी में धूप भी निकली. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इसी तरह का मौसम कल भी राजधानी में बना रहेगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home