HomeBiharपांच डिग्री लुढ़का राजधानी का तापमान,13 जिलों का पारा 10 डिग्री के...

पांच डिग्री लुढ़का राजधानी का तापमान,13 जिलों का पारा 10 डिग्री के नीचे

लाइव सिटीज, पटना: प्रदेश में बर्फीली हवा के दस्तक देते ही कनकनी के साथ ठंड में वृद्धि हुई. बुधवार को राजधानी समेत प्रदेश के 22 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई. इस दौरान धूप छांव का खेल दिनभर चलता रहा. पटना का अधिकतम तापमान पांच डिग्री गिरकर 18.0 पर पहुंचा. न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 5.7 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ गया प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा. पटना व इसके आसपास क्षेत्रों में मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहा.

पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी में घने कोहरे की स्थिति सुबह के समय बनी रही. प्रदेश में आंशिक बादल छाए रहने के कारण धूप का प्रभाव कम रहा. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार प्रदेश के मौसम में अगले 24 घंटों के दौरान कोई विशेष बदलाव के आसार नहीं है. इस दौरान प्रदेश के 19 जिलों में घना कोहरा व आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ठंड का प्रभाव बना रहेगा.

राजधानी समेत प्रदेश के गया, औरंगाबाद, रोहतास, नवादा, शेखपुरा, सिवान, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, वाल्मीकि नगर, सीतामढ़ी, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, बांका, भागलपुर, खगड़िया, सहरसा, सुपौल, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, फारबिसगंज जिले के अधिकतम तापमान में कमी आई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments