HomeBiharबाइक से बांधकर कुत्ते को सड़क पर सैर करा रहा था मालिक,...

बाइक से बांधकर कुत्ते को सड़क पर सैर करा रहा था मालिक, Video वायरल होने के बाद केस दर्ज

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बिहार के गया में पालतू कुत्ते को शख्स ने लोहे की जंजीर के सहारे बाइक से बांधकर घुमाने निकला था। घसीटे जाने के चलते कुत्ता लहूलुहान हो गया है। वीडियो वायरल होने पर मामले में संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसएसपी आशीष भारती के निर्देश पर सिविल लाइन थाना में इस मामले की प्राथमिकी दर्ज हुई है। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर शख्स की तलाश पुलिस कर रही है।

पशु क्रूरता अधिनियम के तहत सिविल लाइन थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस संबंध में गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि इस तरह का मामला संज्ञान में आया था, जिसका वीडियो फुटेज प्राप्त हुआ था। वीडियो फुटेज में सामने आया था, कि एक व्यक्ति अपनी बाइक में कुत्ते को बांधकर घसीट रहा है। यह पशु क्रूरता का मामला है। इसे लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है और विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

गया के गांधी मैदान के समीप का यह मामला है, जिसमें सामने आया है कि एक पालतू कुत्ते ने अपने मालिक के साथ मॉर्निंग वॉक नहीं किया, तो उस शख्स को इतना गुस्सा आया कि उसने पालतू कुत्ते को बाइक में पीछे जंजीर के सहारे बांध दिया। इसके बाद सड़क पर बाइक ड्राइव कर अपने पालतू कुत्ते को करीब 1 किलोमीटर तक घसीटता रहा। इस घटना में बीमार दिख रहा पालतू डॉगी खून से लथपथ हो गया। अब इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home