HomeBiharशादी समारोह में नाच देख रहे थे बराती और सराती तभी होने...

शादी समारोह में नाच देख रहे थे बराती और सराती तभी होने लगी फायरिंग, 2 लोगों को लगी गोली

लाइव सिटीज, नवादा: सरकार और पुलिस की सख्ती के बाद भी बिहार में हर्ष फायरिंग रूकने का नाम नहीं ले रहा है..नवादा जिले में भी लगातार हर्ष फायरिंग की घटना हो रही है,जिले नेमदारगंज थाना क्षेत्र के छोटकी अम्बा गांव में फिर हर्ष फायरिंग की घटना हुई है जिसमें मौके पर मौजूद दो युवकों को गोली लगी है.

मिली जानकारी के अनुसार नवादा जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के छोटकी अम्बा गांव में शादी समारोह के अवसर पर नाच का कार्यक्रम चल रहा था जिसमें बड़ी संख्या में बराती और सराती लोग मौजूद नाच का आनंद ले रहे थे..इसी बीच फायरिंग हुई जिसमें दो युवकों को गोली लग गयी.गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गयी ..दोनो घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया गया.

सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन में जुटी है वहीं एसपी अम्बरिस राहुल ने पूरे मामले की छानबीन के बाद आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई का निर्देश स्थानीय थानाध्यक्ष को दिया है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home