HomeBiharपत्नी राजश्री और बेटी कात्यायनी के साथ लगा तेजस्वी का पोस्टर, जानें...

पत्नी राजश्री और बेटी कात्यायनी के साथ लगा तेजस्वी का पोस्टर, जानें क्या लिखा है

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में पोस्टर से खूब राजनीति होती है. आज राजद के कार्यकर्ताओं ने एक पोस्टर लगाया है जो काफी चर्चा में है. पटना में लगे पोस्टर में ईस्टर की शुभकामना दी गई है.

साथ ही लिखा हुआ है कि ‘डरो मत धैर्य रखो मैं ही हूं.’ इस पोस्टर के माध्यम से राजद के कार्यकर्ताओ ने तेजस्वी को नहीं डरने की सलाह दी है और संघर्ष करने की बात कही है.

पोस्टर में तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री के गोद में बच्ची दिखायी गयी है. साथ ही तेजस्वी के बेबी गर्ल का नाम कात्यायनी लिखा गया है.

इससे स्पष्ट है कि राजद कार्यकर्ताओं ने कात्यायनी के जन्म के बाद तेजस्वी के जीवन में खुशी आने की बात कही है और धैर्य रखने की सलाह दी है. पोस्टर गुड फ्राइडे से पहले लगाया गया है और हैप्पी ईस्टर भी लिखा गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home