HomeBiharतेज प्रताप यादव बोले- पीएम मोदी के आने से फर्क नहीं पड़ता

तेज प्रताप यादव बोले- पीएम मोदी के आने से फर्क नहीं पड़ता

लाइव सिटीज, पटना: लोकसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर सूबे का सियासी पारा गर्माया हुआ है। पूर्व मंत्री एवं आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने पीएम मोदी के बिहार दौरे पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के बिहार आने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। बिहार लालू यादव और इंडिया महागठबंधन का है। पीएम मोदी समाज को लड़वाने के लिए आ रहे हैं, वे देश को दो हिस्सों में बांटना चाहते हैं।

तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को तोड़ना चाहते हैं। मगर उनका सपना पानी में मिलने वाला है। वे पहले भी बिहार आ चुके हैं और क्या किया, सबने देखा है। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 400 से ज्यादा सीटें नहीं मिलने वाली हैं। केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकसभा चुनाव के बीच दो दिवसीय बिहार दौरा है। रविवार शाम में वे पटना में रोड शो करेंगे। इसके बाद सोमवार को हाजीपुर, वैशाली और सारण में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद पीएम मोदी का यह छठा बिहार दौरा है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home