HomeBiharसाइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे तेजप्रताप यादव, पूछने पर ये सब बोले, बीजेपी...

साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे तेजप्रताप यादव, पूछने पर ये सब बोले, बीजेपी वालों को भी सुनाया….

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव अक्सर अलग – अलग कारणों से सुर्खियों में बने रहते हैं. तेज प्रताप ने आज एक बार फिर उस वक्त सबको हैरान कर दिया जब वो गाड़ी की जगह साइकिल से बिहार विधानसभा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि साइकिल चालान पर्यावरण के लिए अच्छा होता है. सभी को साइकिल चालान चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विधायकों को भी साइकिल चलाना चाहिए और पर्यावरण को बचाना चाहिए.

साइकिल से विधानसभा पहुंचने के बाद तेज प्रताप ने कहा कि बीजेपी के विधायक भी पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए साइकिल चलाएं. उन्होंने ये भी कहा साइकिल चलाने के पीछे मकसद पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है, इससे स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है.

तेजप्रताप ने कहा की हम बीजेपी के विधायकों से भी कहते हैं कि वो साइकिल से सवारी करें. इससे पर्यावरण को भी फायदा होगा. पर्यावरण को बचाने के लिए साइकिल से ही हमें एक जगह से दूसरी जगह जाना चाहिए, जिससे पर्यावरण सुरक्षित रह सके

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home