HomeBiharशिक्षकों के 1.90 लाख से अधिक पदों पर होनी है भर्तियां, जानें...

शिक्षकों के 1.90 लाख से अधिक पदों पर होनी है भर्तियां, जानें कैसे करें अप्लाई

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: स्कूलों में शिक्षक बनने का बेहतरीन मौका सामने आया है. शिक्षकों के 1 लाख 90 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां होनी है. बिहार सरकार की तरफ से राज्य में 1 लाख 78 हजार नए शिक्षकों की भर्ती के लिए जल्द नोटिफिकेशन जारी होगी. हाल ही में कैबिनेट ने बिहार शिक्षक बहाली को मंजूरी दी है.

बिहार के अलावा छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षकों के 12 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकली है. राज्य के शिक्षा विभाग की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 06 मई से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.

बिहार में 02 मई 2023 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग के बाद राज्य सरकार ने 1 लाख 78 हजार नई भर्तियों को मंजूरी दी. राज्य के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ट्वीट करके इस संबंध में जानकारी दी थी. साथ ही बताया था कि इन पदों के लिए जल्द आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home