HomeBiharबैकडोर से लेन-देन कर की गई टीचर्स की बहाली’ शिक्षक नियुक्ति को...

बैकडोर से लेन-देन कर की गई टीचर्स की बहाली’ शिक्षक नियुक्ति को लेकर चिराग पासवान ने लगाए गंभीर आरोप

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। एक तरफ जहां सरकार इसे अपनी बड़ी उपलब्धि बता रही है तो वहीं विपक्षी दल शिक्षक नियुक्ति में बड़े घोटाले की बात कह रहे हैं और इसकी जांच की मांग सरकार से की है। पटना पहुंचे लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी शिक्षक नियुक्ति में घोटाले का आरोप लगाया है और सरकार से इसकी निष्पक्ष जांच कराने की मांग कर दी है।

बिहार में हुई शिक्षकों की बहाली पर सवाल उठाते हुए चिराग पासवान ने कहा है कि शिक्षकों की जो बहाली हुई है उसमें बहुत से ऐसे टीचर्स भी मिल जाएंगे जो अपना नाम तक लिखना नहीं जानते होंगे। बिहार में नीतीश कुमार की सरकार में यह पुरानी परंपरा रही है। शिक्षा विभाग ही क्या सभी विभागों में जो भी नियुक्तियां होती हैं वह बैक डोर से ही होती हैं।

चिराग पासवान ने कहा कि काबिल लोगों को नियुक्त पत्र नहीं मिलता है बल्कि उन लोगों को मिलती है जिनका संमर्क उस विभाग के मंत्री और अधिकारियों से होता है। चिराग ने कहा कि शिक्षक बहाली में हुए घोटाले की पूरी जांच कराई जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home