HomeBiharयोग दिवस पर सुशील मोदी का नीतीश पर निशाना, कहा- खुद योग...

योग दिवस पर सुशील मोदी का नीतीश पर निशाना, कहा- खुद योग करते हैं दूसरों को करते हैं मना

लाइव सिटीज, पटना: बीजेपी के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने बुधवार को सीएम नीतीश पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार योग कार्यक्रम से इसलिए दूर हैं कि उनको लगता है कि योगा में शामिल होंगे, लेकिन क्रेडिट पीएम मोदी को मिलेगा. सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार खुद योग करते हैं पर पार्टी को लोंगो को मना करते हैं.

सुशील मोदी ने कहा कि 23 जून की बैठक में शामिल होने वाले सभी दल कांग्रेस मुक्त भारत के लिए ही बैठक करेंगे. सुशील मोदी ने कहा कि ममता को कांग्रेस से परहेज है. वहीं, केजरीवाल को भी कांग्रेस से परहेज है. केसीआर भी कांग्रेस को पसंद नहीं करते. सुशील मोदी ने कहा कि बैठक में लोग चाय नाश्ता करेंगे और कांग्रेस मुक्त भारत की बात करेंगे. 

वहीं विपक्षी एकजुटता की बैठक पर मोदी ने कहा कि कांग्रेस मुक्त बनाने के लिए बैठक हो रही है ना कि भाजपा मुक्त. ममता बनर्जी कह रही हैं कि कांग्रेस को बंगाल में चुनाव नहीं लड़ना चाहिए.बंगाल में सिर्फ टीएमसी चुनाव लड़े. अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं दिल्ली और पंजाब में कांग्रेस चुनाव न लड़े.केसीआर कह रहे हैं तेलंगाना में कांग्रेस को चुनाव नहीं लड़ना चाहिए. क्षेत्रीय दल कांग्रेस मुक्त भारत चाहते हैं.उन्होंने कहा कि 23 तारीख को होने वाली बैठक भाजपा मुक्त नहीं बल्कि कांग्रेस मुक्त के लिए हो रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home