HomeBiharअभी और सताएगी ठंड! नए साल में कोहरे का भी सितम, साढ़े...

अभी और सताएगी ठंड! नए साल में कोहरे का भी सितम, साढ़े 5 डिग्री लुढ़का पारा

लाइव सिटीज, पटना: तेज पछुआ की वजह से पटना सहित 25 शहरों के न्यूनतम तापमान में काफी कमी आई है। इससे सुबह और शाम में ठंड बढ़ गई है। सबसे अधिक तापमान में गिरावट औरंगाबाद में दर्ज की गई, जहां रविवार की अपेक्षा सोमवार को 5.6 डिग्री पारा नीचे आया। डेहरी में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, धूप निकलने से पटना सहित कुछ शहरों का अधिकतम तापमान तेजी से ऊपर आया है। सबसे न्यूनतम तापमान कैमूर में 7.4 डिग्री दर्ज किया गया। 17 शहरों के अधिकतम तापमान में भी कमी आई है।

मौसम विभाग के अनुसार सुबह और शाम में भी ठंड में बढ़ोतरी होगी। इस हफ्ते कुछ जगहों पर शीत दिवस के हालात बन सकते हैं। अधिकतर जिलों में कोहरा कम हुआ है। गया का न्यूनतम पारा 8.6 डिग्री, औरंगाबाद 8.4, डेहरी 8.5 डिग्री, बक्सर 7.4 डिग्री, मोतिहारी 9.5 डिग्री, सबौर का 8.8 डिग्री रहा। पटना के न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की कमी आई, पर अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।

धूप निखरने की वजह से विमान और रेल सेवाओं में आंशिक सुधार हुआ। सोमवार को राजधानी के अधिकतम तापमान में 5.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। चौथे दिन लोगों को सूर्य के दर्शन हुए। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री व न्यूनतम 10.7 डिग्री रहा। कोहरे का असर रेल यातायात पर भी दिख रहा है। तेजस समेत दर्जनों ट्रेनें 9 घंटे की देरी से चल रही हैं। जिसके चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही हाल विमान सेवाओं का भी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments