HomeBiharस्पीकर बोले- कैमरा मैन फोकस कीजिए,अचानक खड़े हुए सीएम नीतीश , जानें...

स्पीकर बोले- कैमरा मैन फोकस कीजिए,अचानक खड़े हुए सीएम नीतीश , जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानसभा में आज मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान ललित यादव ने शिक्षा विभाग से जुड़ा सवाल उठाया. मंत्री सुनील कुमार के जवाब से विपक्षी विधायक संतुष्ट नहीं हुए. इसके बाद हंगामा करने लगे.

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में मौजूद थे. विपक्षी विधायक नीतीश सररकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खड़े हुए उन्होंने कहा कि अगर शिकायत है तो हम को लिख के दीजिए. हम एक्शन लेंगे. उन्होंने कहा कि हमारे खिलाफ बोल रहे हैं, हमारे खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. इस लिए हम आपसबों को बधाई दे रहे हैं. बजाप्ता उन्होंने ताली बजाकर दिखाया. मुख्यमंत्री ने मंत्री को भी नसीहत दी. साथ ही विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ को एक्शन लेने को कहा. 

साथ ही विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ को एक्शन लेने को कहा. मंत्री विजय चौधरी ने मुख्यमंत्री को कागज बढ़ाया,जिसे नीतीश कुमार ने पढ़ा.मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद राजद विधायक शांत हुए और अपनी सीट पर बैठ गए। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home