HomeBiharउत्तराखंड में बर्फबारी ढाएगी सितम, हाड़ कंपा देने वाली ठंड बढ़ाएगी ठिठुरन,...

उत्तराखंड में बर्फबारी ढाएगी सितम, हाड़ कंपा देने वाली ठंड बढ़ाएगी ठिठुरन, बढ़ेगा कोहरे का असर

लाइव सिटीज, पटना: राजधानी समेत प्रदेश के सात जिलों के तापमान में गिरावट आने के साथ सुबह और शाम कोहरे का असर दिख रहा है. राजधानी में सुबह के समय दृश्यता पांच सौ मीटर व पूर्णिया में छह सौ मीटर दर्ज की गई. इसके प्रभाव से विमान व यातायात सेवा सुबह के समय प्रभावित रही. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी का असर राजधानी समेत प्रदेश में अगले दो दिनों के दौरान दिखेगा. इसके प्रभाव से रात के तापमान के तापमान में तीन से चार डिग्री गिरावट की कमी आने के साथ ठंड में वृद्धि आएगी.

बीते 24 घंटों के दौरान 10.0 डिग्री सेल्सियस के साथ जीरादेई (सिवान) प्रदेश का ठंडा शहर रहा. राजधानी का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी में सुबह के समय मध्यम व प्रदेश के उत्तरी भागों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. मौसम विज्ञानी राजेश कुमार की मानें तो बांग्लादेश के समीपवर्ती क्षेत्र में चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बना है वहीं दिल्ली व दक्षिणी उत्तरप्रदेश के आसपास चक्रवात का क्षेत्र बना है लेकिन इसका प्रदेश पर कुछ विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा. प्रदेश में बूंदांबादी खत्म होने के बाद कोहरे में वृद्धि की संभावना है.

घने कोहरे का असर ट्रेनों व विमानों के परिचालन पर स्पष्ट तौर पर दिखने लगा है. पटना होकर गुजरने वाली अथवा पटना जंक्शन आने वाली दो दर्जन से अधिक ट्रेनें जहां घंटों विलंब से पहुंची वहीं पटना एयरपोर्ट से आने-जाने वाली दर्जन भर विमानें भी काफी विलंब से लैंड की. लंबी दूरी की ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण यात्रियों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home