HomeBiharसेल्फी लेना पति को पड़ा महंगा, कलयुगी पत्नी ने कर दिया ये...

सेल्फी लेना पति को पड़ा महंगा, कलयुगी पत्नी ने कर दिया ये हाल

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: मुजफ्फरपुर से पति पत्नी की रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है. जहां एक पत्नी ने अपने ही पति के भरोसे का गलत फायदा उठाया है. सेल्फी लेने के बहाने पहले तो पति को पेड़ से बांध दिया और फिर केरोसिन डालकर आग लगा दी. पत्नी ने जिंदा ही पति को जलाने की कोशिश की, लेकिन आग देखकर मौके पर गांव वाले पहुंच गए और युवक को बचाया.  

घटना मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र की है. जहां पत्नी ने अपने ही पति को जिंदा जलाने की कोशिश की है. मामले को लेकर बताया जा रहा यही कि पत्नी ने पहले पति को ये कहा कि उसे अलग अंदाज में सेल्फी लेनी है. उसने पति को इस बात के लिए मना लिया और घर के बाहर ले गई. जहां पति को एक पेड़ से बांध दिया. जब तक पति कुछ समझ पाता पत्नी ने केरोसिन छिड़कना शुरू कर दिया और आग लगा दी. गनीमत रही के वक्त रहते आस पास के लोगों ने ये देख लिया और तुरंत मौके पर पहुंचकर युवक को बचा लिया.  

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिबगंज में भर्ती कराया. जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. 

घायल पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने धोखे से उसे पेड़ से बांध दिया और जान लेने की नियत से आग लगा दी. स्थानीय लोगों ने मुझे बचा लिया वरना आज मैं जिंदा नहीं होता. वहीं, स्थानीय लोगों ने आरोपी पत्नी को पुलिस के हवाले कर दिया है. पत्नी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.    

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home